1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. High Performance Table Tennis Camp

हाई परफारमेंस टेबल टेनिस शिविर इंदौर के अभय प्रशाल में

High Performance Table Tennis Camp
इंदौर। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में स्थानीय अभय प्रशाल में 13 फरवरी से हाई परफारमेंस शिविर आयोजित किया जा रहा है। 22 फरवरी तक चलने वाले इस शिविर में देश के चुनिंदा 18 जूनियर खिलाड़ी एवं 12  प्रशिक्षक भाग लेंगे।
 
उक्त जानकारी देते हुए म.प्र. टेबल टेनिस संगठन के महासचिव जयेश आचार्य ने बताया कि आधुनिक तकनीक से अवगत कराने के लिहाज से आयोजित यह शिविर संभवतः देश में पहली मर्तबा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षक तथा खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से कार्यशला एवं टेबल पर प्रशिक्षण के माध्यम से अत्याधुनिक तकनीक से अवगत कराया जाएगा। 
 
आचार्य ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के हाई परफारमेंस मैनेजर तथा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रशिक्षक इटली के मेसिमो कोस्टेनटिनी उक्त शिविर के संचालन हेतु विशेष रूप से इंदौर आ रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि हाई परफारमेंस शिविर में प्रदेश की प्रमुख खिलाड़ी अनुषा कुटुंम्बले के साथ ही पेरा टेबल टेनिस संगठन के महासचिव प्रमोद गंगराडे प्रशिक्षक के रूप में शिविर में भाग लेंगे।
अगला लेख
RCB के इस कदम से युजवेंद्र चहल हैरान, टि्वटर अकाउंट से हटाया नाम