1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Great Khali, Great Khali returns Wrestling Show
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 मार्च 2016 (20:23 IST)

ग्रेट खली गरजे...मुक्के के साथ स्टील को जवाब दूंगा

Great Khali
लुधियाना। ग्रेट खली रिटर्नस रेसलिंग शो का भारत में तीसरा प्रदर्शन शनिवार को गुरुनानक स्टेडियम में होने जा रहा है, जिसे लेकर यहां के रेसलिंग प्रेमियों में गजब का उत्साह है। इसके पूर्व 24 फरवरी और 28 फरवरी को मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें खली ने विदेशी पहलवानों को धूल चटाई। खली ने विदेशी रैसलर ब्रॉडी स्टील के चैलेंज पर कहा कि रिंग में मु
क्के के साथ स्टील को उसके चैलेंज का जवाब दूंगा। 
 
देहरादून में 28 फरवरी को हुए मुकाबले में ब्रॉडी स्टील और उसके दो साथियों को खली ने 2 मिनट के भीतर चित्त कर दिया था। इस मेगा शो की पूर्व संध्या पर पंजाब के लोगों से आव्हान किया कि वे मेरी फाइट को देखने के लिए पूरे परिवार के साथ आएं। मैं अपने मुक्कों की ताकत से विदेशियों के छक्के छुड़ा दूंगा। मैं अपने ही घर में बता दूंगा कि एक भारतीय की बाजुओं में कितना लोहा भरा हुआ है। 
 
खली ने यह भी कहा कि जब मेरे प्रदेश के लोग मुकाबला देखने आएंगे, तब वो ये भी देखेंगे कि मैं किस तरह गोरी की धुनाई करता हूं। ब्रॉडी स्टील द्वारा पिछले दिनों भारतीयों के खिलाफ बोले गए अपशब्द बारे खली ने कहा कि उसको इसके लिए एक बार फिर माफी मांगनी पड़ेगी। 
 
खली ने यह भी स्वीकार किया कि हल्दवानी के बाद देहरादून में हुए मुकाबले के लिए मेरे परिवार और डॉक्टरों ने मुझे रिंग में उतरने से साफ मना कर दिया था लेकिन मैं रेसलिंग के लिए बना हूं और रेसलिंग मेरे खून में है। रिंग में चाहे जितना मेरा खून बह जाए, मैं फाइट नहीं छोड़ सकता।
 
खली ने विदेशी रैसलर ब्रॉडी स्टील शो में सुरक्षा के इंतजामों को लेकर खली ने आज पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और गुरुनानक स्टेडियम में के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा की।