1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Football tournament,

रोनाल्डो के डबल से मैड्रिड जीता

Football tournament
मैड्रिड। लियोनेल मैसी ने बार्सिलोना की तरफ से अपने 500वें मैच में गोल दागा, जिससे यूरोपीय चैंपियन टीम ने ला लिगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल बेटिस को 4-0 से करारी शिकस्त दी। 
बार्सिलोना इस जीत से अंक तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गया है। एटलेटिको मैड्रिड के भी उसके बराबर अंक हैं। एटलेटिको ने रायो वालेकानो के खिलाफ आखिरी दो मिनट में किए गए दो गोल की मदद से 2-0 से जीत दर्ज की। 
 
दूसरी तरफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की बदौलत रीयाल मैड्रिड ने रीयाल सोसिडैड पर 3-1 से जीत दर्ज की। वह चोटी पर चल रही टीमों से अब भी दो अंक पीछे है। (भाषा)