Mon, 13 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FIFA U-17 World Cup

फीफा अंडर 17 विश्व कप के लिए डीवाई पाटिल स्टेडियम को मिलेगा नया रूप

Cup FIFA U-17 World Cup
मुंबई। भारत में अगले साल होने वाले फीफा अंडर 17 विश्व कप के आयोजन स्थल में से एक शहर के डीवाई पाटिल स्टेडियम को इस प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता के लिए नया रूप दिया जाएगा। विश्व कप को देखते हुए 55000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम की सभी सीटें बदली जाएंगी।
डीवाई पाटिल खेल अकादमी के अध्यक्ष विजय पाटिल ने सोमवार को कहा, 'विश्व कप (फीफा अंडर 17) को देखते हुए हम स्टेडियम की सभी सीटें बदल रहे हैं और स्टेडियम का बिलकुल नया रूप नजर आएगा।'
 
उन्होंने बताया कि नयी सीटों को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यह दर्शकों के लिए आरामदायक हों और उन्हें थकान नहीं हो।
 
पाटिल ने कहा, 'यह काम अगले साल मई तक पूरा हो जाएगा। मेरा नजरिया है कि सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं मुहैया कराई जाएं और हम इसी सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रहे हैं।'
 
अंडर 17 विश्व कप का आयोजन छह से 28 अक्टूबर 2017 तक मुंबई के अलावा गोवा, नयी दिल्ली, गुवाहाटी, कोच्चि और कोलकाता में किया जाएगा। (भाषा)