1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FC Goa, FC Pune match draw

एफसी गोवा, एफसी पुणे सिटी ने ड्रॉ खेला

FC Goa
मडगांव। शीर्ष पर काबिज एफसी पुणे सिटी ने एफसी गोवा के साथ 1-1 से ड्रा खेलकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में अपनी बढ़त कायम रखी है।
 
एफसी गोवा पहले हाफ में आक्रमण में आगे रहा लेकिन चार मौकों पर गोल करने में नाकाम रहा। उसने 46वें मिनट में डिफेंडर रोजर जानसन के आत्मघाती गोल के दम पर बढ़त बनाई।
 
मेहमान टीम ने हालांकि वापसी जल्दी ही की जब 64वें मिनट में यूजेनेसन लिंगदोह ने बराबरी का गोल दागा।
 
इस ड्रॉ से एफसी पुणे सिटी सात मैचों में 13 अंक लेकर शीर्ष पर है। एफसी गोवा 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। (भाषा)