सम्बंधित जानकारी
- दीपक चाहर के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर मॉडल बहन मालती ने दी बधाई
- IndiavsSouth Africa : साउथ अफ्रीका पर 3-0 की क्लीन स्वीप के साथ ही टीम इंडिया ने बनाया 11 सीरीज लगातार जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में सुरेन्द्र के 4 विश्व रिकॉर्ड, मुकेश ने भी जीता स्वर्ण
- जर्मनी में सुरेन्द्र सिंह चमके, बनाए 3 विश्व रिकॉर्ड
- दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं तोड़ पाया है Yuvraj Singh के इस record को
किपचोगे और मोहम्मद बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट
मोनाको। दो घंटे से कम में मैराथन पूरी करने वाले एलियूड किपचोगे और 400 मीटर बाधा दौड़ विश्व चैम्पियन दालिलाह मुहम्मद ने ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार’ जीता।
35 वर्षीय किपचोगे ने शनिवार को मोनाको में यह पुरस्कार हासिल किया। किपचोगे ने पिछले महीने इतिहास रचा था, उन्होंने 42.195 किलोमीटर की दूरी एक घंटे 59 मिनट 40.2 सेकंड में तय की थी।
ओलंपिक चैम्पियन के नाम अधिकारिक विश्व रिकॉर्ड भी है जो 2 घंटे एक मिनट 39 सेकंड का है। उन्होंने इस साल अप्रैल में लंदन मैराथन जीती थी और विएना में एक अनधिकृत प्रतियोगिता में दो घंटे से कम में मैराथन पूरी करने की उपलब्धि हासिल की थी।
वहीं अमेरिका की दालिलाह ने जुलाई में अमेरिकी ट्रायल्स में 52.20 सेकंड के समय से 2003 से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने दोहा में नए विश्व रिकार्ड समय 52.16 सेकंड से विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक जीता था।
विश्व एथलेटिक्स के 50 प्रतिशत, खिलाड़ियों, कोचों व पत्रकारों के 25 प्रतिशत तथा आम जनता के 25 प्रतिशत मतों से विजेता चुना जाता है।
