सम्बंधित जानकारी
- अटाकामा रैली के लिए तैयार है हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम
- ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती हैं सेरेना विलियम्स
- कबड्डी को ओलंपिक तक ले जाने का लक्ष्य, 24 खिलाड़ियों का बालकृष्ण इंडस्ट्रीज से करार
- दस साल की अनहत ने ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वॉश प्रतियोगिता का खिताब जीता
- थाईलैंड के खिलाफ जीत मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ मैच : छेत्री
डकार रैली के पहले चरण में मेना को 14वां और संतोष को 20वां स्थान
पिस्को। स्पेन के ओरियोल मेना और हीरो मोटोस्पोर्ट्स के उनके साथी सीएस संतोष डकार रैली के पहले चरण के बाद क्रमश: 14वें और 20वें स्थान पर रहे।
पहले चरण में होंडा फैक्ट्री रेसिंग के जॉन बैरेडाबोर्ट 57 मिनट 36 सेकंड के साथ शीर्ष पर रहे। संतोष उनसे नौ मिनट 13 सेकंड पीछे रहे। हीरो मोटोस्पोर्ट्स के ही जोकिम रोड्रिग्स चोटी के राइडर से दस मिनट 14 सेकंड पीछे रहे। वे पहले चरण के बाद 23वें स्थान पर रहे।
पहले ड्यून में कुछ परेशानी झेलने के बावजूद मेना ने अच्छा प्रदर्शन किया और 14वें स्थान पर रहे। डकार रैली में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय टीवीएस रेसिंग के प्रभाकर अरविंद पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 70वें स्थान पर रहे।
फोटो सौजन्य : टि्वटर
