1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. CWG 2018 : Manika Batra and Sathiyan wins Bronze

CWG 2018 : मनिका बत्रा और साथियान को टेबल टेनिस में कांस्य

CWG 2018
गोल्ड कोस्ट। महिला एकल का स्वर्ण पदक जीतने वाली मनिका बत्रा ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां जी साथियान के साथ मिलकर टेबल टेनिस में मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता।
 
इस तरह से मनिका ने जिस भी स्पर्धा में हिस्सा लिया उसमें वे पदक जीतने में सफल रहीं। मनिका और साथियान ने कांस्य पदक के मैच में अचंता शरत शनिवार को और मौमा दास की हमवतन सीनियर जोड़ी को 11-6, 11-2, 11-4 से हराया।
 
इससे पहले मनिका ने महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वे टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला टीम का भी हिस्सा थीं। उन्होंने महिला युगल में मौमा दास के साथ मिलकर रजत पदक जीता था। (भाषा)
अगला लेख
CWG 2018 : श्रीकांत को रजत, ली ने जीता तीसरा स्वर्ण