सम्बंधित जानकारी
- 2 गोल से खत्म हुआ 2 साल का सूखा, सुनील छेत्री के कारण भारत को मिली फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स की पहली जीत
- क्वालीफायर्स में मिली तीसरी हार, भारत फीफा विश्वकप 2022 की रेस से बाहर
- 2 साल से फीफा विश्वकप 2022 क्वालीफायर्स का 1 मैच नहीं जीत पाई है भारतीय फुटबॉल टीम
- कतर के स्टेडियम की 'कूलिंग तकनीक' के मुरीद हुए भारतीय फुटबॉलर्स
- फीफा क्वालिफायर्स के कारण भारतीय फुटबॉल कोच का कार्यकाल सितंबर तक बढ़ा
छेत्री का धमाका! लियोनल मेसी को पछाड़ सुनील छेत्री ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
सुनील छेत्री के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फीफा विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालिफायर मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की।
बांग्लादेश के खिलाफ मिली बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया के क्वालिफायर के तीसरे दौर में सीधे क्वालिफाई करने की उम्मीदें बढ़ गयी है। ग्रुप तालिका में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें सीधे तौर पर एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर लिए क्वालीफाई करेगी। टीम हालांकि विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से पहले ही बाहर हो गयी है।
दो गोल के साथ छेत्री ने रचा इतिहास
मैच में बांग्लादेश के खिलाफ दो गोल करने के साथ ही भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी कायम कर लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब उनके द्वारा गोल की संख्या 74 हो गयी है। पिछले छह सालों में भारत की पहली जीत के नायक रहे सुनील छेत्री सर्वाधिक गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
छेत्री के आगे अब पुर्तगाल के फुटबॉल दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आता है। रोनाल्डो ने (173 मैचों में 103 गोल) किए हैं। अर्जंटीना के कप्तान और स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी की बात करें तो उन्होंने अभी तक (143 मैचों में 72 गोल) किए हैं।
Hes now got more than Messi! Sunil Chhetris double earns the Blue Tigers a 2-0 win in #WCQ and moves him on to 74 international goals – above Lionel Messi and one off entering world footballs all-time top 10 @chetrisunil11 | @IndianFootball pic.twitter.com/sCCd6BgS9H
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 7, 2021
कुछ इस तरह बनाया रिकॉर्ड
छेत्री ने सोमवार को जासिम बिन हमाद स्टेडियम में 79वें मिनट में पहला गोल दागा और फिर इंजुरी टाइम मीम दूसरा गोल करके भारत की जीत पर मुहर लगा दी। सुनील छेत्री सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाने से बाद एक गोल पीछे हैं। वह हंगरी के सेंडो को कसिस, जापान के कुनिशिगे कमामोतो और कुवैत के बाशर अब्दुल्लाह से एक गोल पीछे खड़े हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इन सभी ने 75 गोल किए हैं।
एआईएफएफ के अध्यक्ष ने दी बधाई
Our @IndianFootball skipper Sunil Chhetri adds another feather to his illustrious cap as he overtook Lionel Messi to become the second-highest active international goalscorer with 74 goals. A big congratulations to Captain Fantastic & wishing him many more accolades in the future pic.twitter.com/kzpgCQbXEp
— Praful Patel (@praful_patel) June 7, 2021
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सुनील छेत्री को उनके रिकॉर्ड और भारतीय टीम की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,"हमारे कप्तान सुनील छेत्री ने लियोनेल मेसी को पीछे छोड़कर 74 गोल के साथ सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचकर एक और उपलब्धि हासिल की। कप्तान को बहुत बहुत बधाई और भविष्य में इस तरह की अन्य उपलब्धियों के लिये शुभकामनाएं।"
कोच और खिलाड़ियों ने भी की तारीफ
भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री को गोल मशीन करार देते हुए कहा कि 36 साल का यह खिलाड़ी 25 साल के युवा की तरह खेलता है जिसका सबूत 2022 फीफा विश्व कप एवं 2023 एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर्स मैच में सोमवार को किये उनके दो शानदार गोल हैं।
स्टिमक ने मैच के बाद कहा, कई लोग मुझ से सुनील के संन्यास की योजना के बारे में पूछते है। वह मैदान पर और हर अभ्यास सत्र में काफी मेहनत करते हैं। वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। वह फिटनेस के मामले में काफी बेहतर हैं और एक पेशेवर खिलाड़ी की तरह काम करते है। वह ऐसे मेहनत करते है जैसे कि 25 साल के युवा हो, वह 25 साल के खिलाड़ी की तरह खेलते है और गोल करते है। कई लोग मुझ से पूछते है कि सुनील कब संन्यास लेंगे? उनके संन्यास के बाद हम क्या करेंगे? वह हर अभ्यास सत्र में हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहते है।
टीम के अनुभवी खिलाड़ी संदेश झिंगन का मानना है कि 100 वर्षों के बाद भी छेत्री के नाम को याद किया जाएगा।उन्होंने कहा, लगभग 100 या 200 वर्षों के बाद भी लोग सुनील छेत्री के बारे में बात करेंगे। जब तक भारतीय फुटबॉल है, लोग उनका नाम याद रखेंगे। यह सभी को देखना चाहिये कि वह मैदान पर क्या करते हैं।
गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने भी छेत्री की तरीफ करते हुए कहा, मैं इस बात का जिक्र करता रहूंगा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बीच एक आदमी का नाम आता रहता है और वह है मेरा साथी, मेरे कप्तान सुनील छेत्री। यह उनकी प्रतिबधता को दिखाता है।
