1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Central Office, Tax Building, player honored,

केंद्रीय कार्यालयों के खिलाड़ी हुए सम्मानित

Central Office
इंदौर। आयकर भवन में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति ने केंद्रीय कार्यालयों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समिति द्वारा पिछले दिनों शतरंज, कैरम, बालीबाल, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, दौड़ और लान टेनिस की स्पर्धाएं आयोजित की गई थी। 
इन स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के पूर्व महासचिव और नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण के मुख्य अभियंता मुकेश चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एव आयकर अपीलीय अधिकरण के न्यायिक सदस्य डी. टी. गरासिया ने की। 
 
इस अवसर पर आयकर अपीलीय अधिकरण के लेखा सदस्य भागचंद मीणा, प्रधान आयकर आयुक्त जी. डी चाँदोरकर, निदेशक डाक सेवाएं श्रीमती प्रीती अग्रवाल, समिति के नवनिर्वाचित सचिव मधुकर पवार, समिति के पूर्व सचिव घनश्याम सिंह परमार, मध्यप्रदेश वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम बाघमारे, आकाशवाणी के पूर्व समाचार वाचक बाबूराम मरकाम, इंदौर में शरू हो रही सी.जी.एच.एस. के लिए नियुक्त डॉ. आर.एस. रावत भी मौजूद थे।  
 
कार्यक्रम का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया। समिति की खेल सचिव श्रीमती प्रीती अग्रवाल ने आभार माना।