1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Boxer Vijender, boxer Alexander Horwath, Pro Boxing,

मुक्केबाज विजेन्दर की जीत से हरियाणा में खुशी

Boxer Vijender
भिवानी। प्रो बॉक्सिंग करियर में लगातार चौथी जीत दर्ज करने वाले हरियाणा के मुक्केबाज विजेन्दर के घर और उनके गांव कालुवास में खुशी का माहौल है। विजेन्दर ने शनिवार रात अपने चौथे प्रो मुकाबले में जीत दर्ज की और वे अभी तक 'अपराजेय' चल रहे हैं।
भारत के स्टार प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर ने सांपों का खून पीने वाले हंगरी के मुक्केबाज एलेक्जेंडर होरवाथ को एकतरफा अंदाज में तीसरे ही राउंड में ठोक दिया। विजेन्दर ने अपने प्रो करियर के पहले तीनों मुकाबले दोनों राउंड के अंदर निपटा दिए थे और चौथे मुकाबले में 20 वर्षीय होरवाथ को तीसरे राउंड में घुटनों के बल लाकर उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और अध्याय लिख दिया।
 
30 वर्षीय विजेन्दर के भाई मनोज बेनीवाल ने रविवार को कहा कि विजेन्दर की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा, यदि आईबीसी पक्ष रखे तो पेशेवर मुक्केबाज इस लायक होंगे कि वे ओलंपिक में खेल सकें। चोट लगने के बावजूद विजेन्दर ने लगातार आठ से दस घंटे अभ्यास किया तथा लगातार जीत दर्ज की। यदि ऐसा होता है तो विजेन्दर निश्चित तौर पर ओलंपिक में गोल्ड लाने में सक्षम हैं। (वार्ता)