1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. BJP Bharatiya Janata Party Saina Nehwal

बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल भाजपा में शामिल हुई

BJP
नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए अपनी कड़ी मेहनत से उन्हें प्रेरित किया है। 
 
भाजपा मुख्यालय पर एक समारोह में पार्टी में शामिल होने वाली नेहवाल ने कहा कि भाजपा देश के लिए काफी काम कर रही है और वह सदस्य के तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगी। 
 
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ओलंपिक कांस्य समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है। उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल ने भी उनके साथ भाजपा की सदस्यता ली। 
 
भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि साइना ने कई खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। साइना ने बाद में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।
अगला लेख
IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम से रोहित शर्मा, लोकेश राहुल में पारी की शुरुआत की