सम्बंधित जानकारी
- मोबाइल से दूर रहने वाले बजरंग को नहीं पता सिनेमा हॉल कैसा होता है
- बजरंग को 'ओलंपिक स्वर्ण' दिलाने के खातिर योगेश्वर दत्त ने लिया संन्यास
- बजरंग के खिलाफ जापानी पहलवान कुश्ती नहीं, कबड्डी खेल रहा था...
- पहलवान बजरंग और विनेश 'खेल रत्न पुरस्कार' की दौड़ में
- बजरंग पूनिया ने अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया अपना 'स्वर्ण'
बजरंग पूनिया पुरुष फ्री स्टाइल 65 किग्रा की ताजा रैंकिंग में विश्व के नंबर 1 पहलवान
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण तथा विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया पुरुष फ्री स्टाइल 65 किग्रा की ताजा रैंकिंग में विश्व के नंबर 1 पहलवान बन गए हैं।
कुश्ती की विश्व संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने पहलवानों की विश्व रैंकिंग को लेकर शुक्रवार को ताजा सूची जारी की जिसमें बजरंग अपने वजन वर्ग में 2 स्थान का सुधार कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वे तीसरे स्थान पर थे।
इस साल कमाल का प्रदर्शन कर रहे बजरंग के अब 96 अंक हो गए हैं। वे दूसरे स्थान पर मौजूद क्यूबा के पहलवान एलेजांद्रो एनिक से 30 अंक ज्यादा हैं जिनके 66 अंक हैं। रूस के पहलवान अखमद चेकोव 62 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
अप्रैल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों, अगस्त में जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग ने अक्टूबर में बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। विश्व चैंपियनशिप के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू की सूची जारी हुई। यूडब्ल्यूडब्ल्यू की सूची में भारत की 4 महिला पहलवानों को भी रैंकिंग में स्थान मिला है।
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किग्रा में कांस्य पदक जीतने वाली पूजा ढांडा को 6ठा स्थान मिला और उनके 52 अंक हैं। 50 किग्रा में ऋतु फोगाट 33 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं। 59 किग्रा में सरिता 29 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं। 68 किग्रा में नवजोत कौर 32 अंकों और 76 किग्रा में किरण 37 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। (वार्ता)
