Daily Horoscope
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Bachendri Pal, Mountaineer, Everest

मशहूर पर्वतारोही बछेंद्री पाल का एक और साहसिक अभियान

Other Sports News
नई दिल्ली। मशहूर पर्वतारोही तथा टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएएसएफ) की प्रमुख बछेंद्री पाल एक बार फिर एवरेस्ट अभियान के लिए तैयार हैं और 26 मार्च से गोक्यो एवरेस्ट बेस कैंप ग्रैंड सर्कल के लिए महिला अभियान दल का नेतृत्व करेंगी।
       
बछेंद्री के नेतृत्व में छह महिलाओं की एक टीम गोक्यो एवरेस्ट बेस कैंप ग्रैंड सर्कल के लिए जीरी रूट से जाएगी। लुक्ला तक पहुंचने के एक हफ्ते के कठिन ट्रैक के बाद यह दल नामचे तक एवरेस्ट ट्रेल पर आगे बढ़ेगा, जहां से एक अलग रास्ता गोक्यो की ओर चला जाता है। इस अभियान के सदस्य 17500 फुट की ऊंचाई पर गोक्यो रिज तक पहुंचेगे और यहां तक पहुंचने से पहले लोबुचे बेस समेत 16 से 17 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित दो ऊंचे पर्वतीय दर्रों को पार करने के बाद एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचेगे।
       
बछेंद्री ने इस अभियान में टाटा स्टील के हेमंत गुप्ता तथा पायो मुर्मू को भी शामिल किया गया है ताकि वे एवरेस्ट अभियान पर जाने से पहले खुद को ऊंचाई और कठिन चढ़ाई के लिए तैयार हो सकें। ये दोनों एवरेस्ट बेस कैंप तक साथ रहेंगे और यहां से वे अलग मार्ग से होते हुए एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचने के मार्ग पर बढ़ जाएंगे।
        
आगामी अभियानों को लेकर रोमांचित दिख रहीं पर्वतारोही बछेंद्री ने कहाएवरेस्ट हमेशा से ही मानवीय प्रयासों की सर्वोच्च चुनौतियों का प्रतिबिंब रहा है। एवरेस्ट हमें बताता है कि हमें अपने प्रयासों में विनम्र होने की जरूरत है।
 
इस टीम में बछेंद्री के अलावा पद्मश्री पुरस्कार विजेता तथा सातों महाद्वीपों की सातों सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ चुकीं प्रेमलता अग्रवाल, ओडिशा की स्वर्णलता दराई, झारखंड से नोआमुंडी, हेमब्रम से शांति, उत्तराखंड की पूनम राणा, सीमा सुरक्षा बल दिल्ली से वी सरस्वती और देहरादून की अमला रावत शामिल हैं। (वार्ता)