Last Modified: नई दिल्ली ,
Saturday, 5 August 2017 (18:59 IST)
अंकुर ने एशियाई शॉटगन चैम्पियनशिप लगाया स्वर्ण पर निशाना
Publish Date: Sat, 5 Aug 2017 (18:59 IST)Updated Date: Sat, 5 Aug 2017 (19:00 IST)
नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज अंकुर मित्तल ने कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रही सातवीं एशियाई शॉटगन चैम्पियनशिप में पुरुष डबल ट्रैप स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
मित्तल ने छ: निशानेबाजों के फाइनल में 71 का स्कोर किया। उन्होंने संग्राम दहिया और मोहम्मद असाब के साथ मिलकर टीम वर्ग का भी स्वर्ण पदक जीता। व्यक्तिगत वर्ग में दहिया चौथे और असाब पांचवें स्थान पर रहे।
विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता मित्तल ने क्वालीफिकेशन में 137 का स्कोर किया था और वे दहिया तथा असाब से पीछे थे। यूएई के खालिद अलकाबी को रजत और सैफ अलशम्सी को कांस्य पदक मिला। (भाषा)