dharma sangrah
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Andy Murray, MO. Farah

एंडी मरे और फराह को नाइटहुड

Andy Murray
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे को रानी एलिजाबेथ द्वितीय के नए साल के सम्मान की सूची में शुक्रवार को नाइटहुड के लिए चुना। दूसरा विम्बलडन और ओलंपिक खिताब जीतकर टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के लिए मरे को यह सम्मान दिया गया है।
इससे पूर्व 2012 में पहली बार ओलंपिक चैम्पियन बनने पर 29 साल के मरे को 'ऑफिसर ऑफ द आर्ड ऑफ ब्रिटिश एंपायर'  (ओबीई) बनाया गया था।
 
ब्रिटेन के खेल जगत में मरे के अलावा मो. फराह को भी यह सम्मान दिया गया है। फराह ने अगस्त में रियो डि जिनेरियो ओलंपिक में 5000 और 10000 मीटर का अपना खिताब बरकरार रखा। वह चार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले ब्रिटिश ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश का किया क्लीन स्वीप