विश्व कप फाइनल के पहले झड़प
FILE
ये प्रदर्शनकारी पुलिस के दबाव के खिलाफ और देश की लचर स्वस्थ्य व्यवस्था को लेकर विरोध कर रहे थे। एक दिन पहले उपद्रव करने के आरोप में 19 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया गया जबकि घोड़ों पर सवार पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए भेजा गया।
पिछले साल के कन्फेडरेशन कप के दौरान भी ब्राजील में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे, क्योंकि इसके आयोजन में काफी राशि खर्च की गई थी और ये लोग बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं की मांग कर रहे थे।
लेकिन विश्व कप के दौरान विरोध इतने बड़े स्तर पर नहीं हुए और पुलिस ने साओ पाउलो में 12 जून को शुरुआती मैच शुरू होने से पहले एकत्रित हुए लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। (भाषा)

