सम्बंधित जानकारी
- 19 साल बाद महासंयोग : 2 श्रावण माह, 8 सोमवार और महाकाल की 10 सवारियां, भरपूर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा
- Shravan month 2023 : श्रावण मास 59 दिन का, जिसमें 8 सावन सोमवार का क्या है रहस्य?
- श्रावण मास कब से हो रहा है प्रारंभ, कितने सोमवार रहेंगे इस माह में?
- इन 10 लोगों को नहीं रखना चाहिए श्रावण सोमवार का व्रत
- सावन का आखिरी सोमवार : आज भगवान शिव को अर्पित करें 11 सफेद सामग्री, फल, फूल, मिठाई और अनाज सहित जानें सूची
Shravan maas 2023 : सावन का महीना कब से शुरू होकर कब समाप्त होगा
How many shravan somvar in 2023 : हिन्दू पंचांग अनुसार आषाढ़ माह के बाद श्रावण का मास प्रारंभ होता है। इस माह में शिव पूजा और सावन के सोमवार के व्रत रखने का महत्व है। आओ जानते हैं कि अंग्रेजी कैलेंड के अनुसार कब से प्रारंभ हो रहा है सावन का महीना और यह कब समाप्त होगा।
कब से प्रारंभ हो रहा है श्रावण मास :
- अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 3 जुलाई को आषाढ़ी पूर्णिमा रहेगी। इसके बाद सावन का महीना प्रारंभ हो जाएगा। यानी 4 जुलाई से सावन मास प्रारंभ होगा।
- इस बार सावन का माह 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। यानी पूरे 59 दिन का एक माह होगा।
- इस बार श्रावण का माह 2 माह तक इसलिए रहेगा क्योंकि इस बार सावन माह में अधिकमास भी रहेगा।
- 18 जुलाई से अधिकमास प्रारंभ होगा जो 16 अगस्त को समाप्त होगा।
- अधिकमास के भी दिन जुड़ जाने के कारण इस बार श्रावण मास 59 दिन होगा जिसमें 8 सोमवार रहेंगे।
- चूंकि कोई सा भी माह कृष्ण पक्ष 1 से प्रारंभ होकर शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर समाप्त होता है ऐसे में अधिक मास के दिन जुड़ जाने से श्रावण मास कृष्ण पक्ष के बाद शुक्ल पक्ष आए और पुन: कृष्ण पक्ष प्रारंभ होकर यह पुन: शुक्ल पक्ष प्रारंभ होकर पूर्णिमा पर समाप्त होगा।
- इस पर 19 साल बाद ऐसा योग बना है कि सावन माह में महाकाल बाबा की 10 बार पालकी निकलेंगे।
- इस विशेष संयोग में शिव पूजा का महत्व बढ़ जाएगा और साथ ही उनका भरपूर आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
