शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Sawan somwar vrat
Written By
Last Updated : सोमवार, 8 अगस्त 2022 (12:41 IST)

इन 10 लोगों को नहीं रखना चाहिए श्रावण सोमवार का व्रत

इन 10 लोगों को नहीं रखना चाहिए श्रावण सोमवार का व्रत - Sawan somwar vrat
Sawan somwar vrat: श्रावण मास में कई व्रत आते हैं जिसमें खासकर सावन के सोमवार का व्रत रखना महत्वपूर्ण होता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार कुछ लोगों को व्रत नहीं रखना चाहिए। हालांकि ये लोग फिर भी व्रत रखते हैं तो उसके लिए मनाई नहीं है। आओ जानते हैं कि किन 10 लोगों को नहीं रखना चाहिए श्रावण सोमवार के व्रत।
 
1. रजस्वला स्त्री : रजस्वला स्त्री को व्रत नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए कि वह 
 
2. रोगी : रोगी व्यक्ति को व्रत नहीं रखना चाहिए। रोग या बुखार आदि स्थिति में भी व्रत नहीं रखना चाहिए।
 
3. या‍त्री : यात्री को नहीं रखना चाहिए जो लंबी यात्रा पर हो। यदि कहीं पर जरूरी यात्रा करनी हो तब भी व्रत रखना जरूरी नहीं है।
 
4. सैनिक : सैनिक को जो विशेष अभियान या युद्ध पर हो। युद्ध के जैसी स्थिति में भी व्रत त्याज्य है।
5. असंकल्पी : असंकल्पी व्यक्ति को व्रत नहीं करना चाहिए। व्रत करने से उत्तेजना बढ़े और व्रत रखने पर व्रत भंग होने की संभावना हो तो ऐसे असंकल्पी व्यक्ति को भी व्रत नहीं करना चाहिए।
 
6. अशौच : अशौच अवस्था में व्रत नहीं करना चाहिए। अशौच अर्थात अशुद्ध, मलिनता आदि। यानी बगैर स्नान करे या नशे आदि का त्याग करे बगैर व्रत नहीं रख सकते।
 
7. कमजोर व्यक्ति : जिसकी शारीरिक स्थिति ठीक न हो उसे भी व्रत नहीं रखना चाहिए। उसे उत्तम फल और भोजन का उपयोग करना चाहिए।
 
8. बच्चे : बच्चों को व्रत नहीं रखना चाहिए क्योंकि उनका शरीर निरोगी रहने के साथ ही विकसित हो रहा शरीर रहता है।
 
9. वृद्ध : बूढ़ों को भी अपनी शारीरिक स्थिति अनुसार व्रत नहीं रखना चाहिए या वे व्रत के खाद्य पदार्थ खाकर व्रत रख सकते हैं।
 
10. शारीरिक या मानसिक मेहनत करने वाले : घर-गृहस्थी में ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं जिनको करना होता है। जिनको करने से शारीरिक या मानसिक श्रम लगता है और मानसिक कष्ट होता हो तो भी व्रत नहीं रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें
राखी के त्योहार को लेकर क्यों बन रहा है भ्रम, 11 या 12 अगस्त कब मनाना है उचित