बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. uproar in the stock market
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (16:38 IST)

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी भी 17100 अंक के नीचे

mumbai stock market
मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार (26 नवंबर) को जबर्दस्त तबाही रही। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस का नया म्यूटेंट मिलने से बाजार में हड़कंप है। सेसेंक्स व निफ्टी करीब 3 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,687.94 अंक यानी 2.87 फीसदी टूटकर 57,107.15 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 509.80 अंक यानी 2.91 फीसदी गिरकर 17,026.50 के स्तर पर बंद हुआ।
 
जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और अडानी पोर्ट्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे जबकि सिप्ला, डॉ. रेड्डीज लैब्स, डिविस लैब्स,  नेस्ले और टीसीएस निफ्टी के टॉप गेनर रहे। शुक्रवार के सेशन में निवेशकों के लगभग 5 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। इससे 1 कारोबारी दिन पहले यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी भी 121.30 अंक या 0.70 फीसदी उछाल के साथ 17536.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
 
सरकार ने 2 सरकारी बैंकों के निजीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के 2 बैंकों के निजीकरण का रास्ता आसान करने के लिए सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल फरवरी में 2021-22 का बजट पेश करते हुए विनिवेश कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के 2 बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें
बहुमूल्य धातुओं में तेजी से सोने में 570 रुपए की वृद्धि, चांदी भी 190 रुपए मजबूत