सम्बंधित जानकारी
- रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 149 अंक चढ़ा
- शेयर बाजार की ओर बढ़ा निवेशकों का रुझान, गोल्ड ETF से निकाले 61 करोड़ रुपए
- सेंसेक्स 226 अंक चढ़ा, निफ्टी पहुंचा 16500 के करीब
- बैंकिंग शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 411 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16,550 अंक के पार
- वैश्विक बाजारों की बिकवाली से सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी गिरा
सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़कर नए उच्च स्तर पर, निफ्टी भी 16,700 अंक के पास | BSE
मुंबई। एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 से अधिक अंक के लाभ से अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में 56,188.49 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद सेंसेक्स 211.23 अंक या 0.38 प्रतिशत के लाभ के साथ 56,170.21 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.75 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,692.35 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी, एलएंडटी, एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में थे, वहीं दूसरी ओर टाइटन, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और डॉ. रेड्डीज के शेयर नुकसान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 403.19 अंक या 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,958.98 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 128.15 अंक या 0.78 प्रतिशत के लाभ से 16,624.60 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ था।(भाषा)
