सम्बंधित जानकारी
- टीले की खुदाई में निकला खजाना, बुलडोजर और ट्रक चालक ने की अफरा-तफरी
- UP: आज खुले कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल, कोविड नियमों का करना होगा पालन
- किसी का हाथ नहीं तो किसी का पैर, लेकिन टोक्यो पैरालंपिक में यह 5 खिलाड़ी है भारत की सबसे बड़ी उम्मीद
- मध्यप्रदेश में PFI पर बैन लगाने की तैयारी, इंदौर युवक की पिटाई मामले में आया था नाम
- गौहाटी उच्च न्यायालय ने अजीबो गरीब तर्क दे रेप आरोपी स्टूडेंट को दे दी जमानत
रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 149 अंक चढ़ा | BSE
मुंबई। इन्फोसिस, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 149 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 148.72 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,704.51 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 49.15 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,545.60 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एलएंडटी, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर मारुति, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 226.47 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,555.79 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 45.95 अंक या 0.28 प्रतिशत के लाभ से 16,496.45 अंक रहा था।(भाषा)
