1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. epstein files trump denies links
Last Modified: वॉशिंगटन , मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026 (10:48 IST)

जेफरी एपस्टीन फाइल्स पर बड़ा खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा — मेरा कोई लेना-देना नहीं

trump
Donald Trump Epstein Files : जेफरी एपस्टीन फाइल से जुड़े खुलासों से पूरी दुनिया में भूचाल मचा हुआ है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन मामले में खुद को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने दावा किया कि दावा किया कि एपस्टिन नहीं चाहता था कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति बनें इसलिए उनके खिलाफ काम किया।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे बरी कर दिया गया है। मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है।' ALSO READ: जिनेवा में US–Iran परमाणु वार्ता, ट्रंप की ईरान को धमकी– समझौता नहीं तो अंजाम भुगतना होगा
 

फाइलों में नाम का जिक्र, लेकिन सबूत नहीं

एपस्टिन फाइल्स में राष्ट्रपति ट्रंप का नाम सैकड़ों-हजारों बार आया है। इनमें एफबीआई द्वारा संकलित यौन शोषण के आरोपों की सूची, ईमेल, फोटो और अन्य सामग्री शामिल है। फाइलों में ट्रंप का जिक्र है, लेकिन उनके खिलाफ किसी आपराधिक गतिविधि के सबूत नहीं मिले हैं।
 
डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांच ने भी पिछले दिनों दावा किया था कि दस्तावेजों की समीक्षा पूरी हो चुकी है और ट्रंप पर कोई आपराधिक गतिविधि का संकेत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एपस्टीन के ईमेल में ट्रंप को बदनाम करने की कोशिशें हैं, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं।
 
उल्लेखनीय है कि जेफरी एपस्टीन पर यौन तस्करी और नाबालिगों के शोषण के गंभीर आरोप थे। एपस्टीन की 2019 में जेल में मौत हो गई थी। एपस्टीन के हाई-प्रोफाइल संपर्कों को लेकर अक्सर अमेरिका की राजनीति में बयानबाजी होती रहती है।

क्या हैं एपस्टीन फाइल्स?

अमेरिका के न्याय विभाग ने पिछले महीने जेफरी एपस्टीन से जुड़े 30 लाख से अधिक पृष्ठों के सार्वजनिक किए थे। इसका उद्देश्य यह बताना है कि सरकार को एपस्टीन द्वारा युवा लड़कियों के यौन शोषण और अमीर और शक्तिशाली लोगों के साथ उसके संबंधों के बारे में क्या जानकारी थी। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें