1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Latest Mumbai Stock Exchange Prices for 28 August 2024

Share bazaar: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

Mumbai Stock Exchange
Share bazaar News: एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट आई। बीएसई (BSE) का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 128.81 अंक चढ़कर 81,840.57 अंक पर और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 30.4 अंक की बढ़त के साथ 25,048.15 अंक पर रहा।
 
हालांकि जल्द ही दोनों सूचकांकों में मुनाफावसूली शुरू हो गई और वे निचले स्तर पर कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 42.46 अंक गिरकर 81,682.57 अंक पर और निफ्टी 21.60 अंक की गिरावट के साथ 24,996.15 अंक पर पहुंच गया।

 
इन शेयरों में रहा लाभ व नुकसान : सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, पॉवर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाइटन, सन फार्मा, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और मारुति के शेयरों में गिरावट आई।

 
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इलाज के लिए रायगढ़ के खोपोली पहुंचे आसाराम बापू