1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Business started with a fall in the stock market

शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 350.76 अंक गिरा, निफ्टी ने भी लगाया गोता

mumbai stock market
मुंबई। शेयर बाजार में गिरावट के दौर में मंगलवार को भी दबाव के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 350.76 अंक गिरकर 52,495.94 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 97.15 अंकों का गोता लगाकर 15,674.25 अंक पर खुला।
 
लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप 96.14 अंकों की गिरावट के साथ 21,780.66 अंक पर और स्मॉलकैप 102.36 अंक उतरकर 24,940.97 अंकों पर खुला।
 
उल्लेखनीय है कि बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते दिन 1456.74 अंक का गोता लगाकर 53 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 52846.70 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 427.40 अंक लुढ़ककर 16 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 15774.40 अंक पर आ गया था।
अगला लेख
अग्निवीर जवानों को मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता, अग्निपथ योजना पर सीएम शिवराज का बड़ा एलान