• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Russian major general Vitaly Gerasimov has been killed near Kharkiv
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 मार्च 2022 (10:25 IST)

Russia-Ukraine War: जंग में वार-पलटवार जारी, यूक्रेन का दावा- खारकीव में रूसी मेजर जनरल को मार गिराया

Russia-Ukraine War: जंग में वार-पलटवार जारी, यूक्रेन का दावा- खारकीव में रूसी मेजर जनरल को मार गिराया - Russian major general Vitaly Gerasimov has been killed near Kharkiv
खारकीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग के 13वें दिन भी दोनों ओर से यूक्रेन ने खारकीव के पास युद्ध में रूसी जनरल विटाली गेरासिमोव को मार गिराया है। 
 
समाचार पत्र द कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खुफिया प्रमुख के हवाले से दावा किया कि यूक्रेन की सेना रूसी मेजर जनरल गेरासिमोव को मार दिया है। हालांकि रूसी सेना ने इसकी पुष्‍टि नहीं की है।  
 
जनरल विटाली रूस की ओर से चेचन्या के दूसरे युद्ध में लड़े थे। उन्होंने रूस की ओर से सीरिया युद्ध में भी लोहा लिया था। इतना ही नहीं इस बहादुर अफसर ने यूक्रेन से क्रीमिया को छुड़ाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
 
इससे पहले 3 मार्च को यूक्रेन ने रूस के मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवेत्सकी को मार गिराने का दावा किया था।  
ये भी पढ़ें
662 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए मामले, एक्टिव मरीज भी 50 हजार से कम