Russia Ukraine War Updates : C-17 एयरक्राफ्ट से निकाले जाएंगे भारतीय, सभी को आज ही कीव छोड़ने की सलाह
कीव। रूस का लगातार छठे दिन भी यूक्रेन पर हमला किया। यूक्रेन भी हमले का करारा जवाब दे रहा है। रूस यूक्रेन युद्ध से जुड़ी हर जानकारी...
यूक्रेन से भारतीयों को निकालने की मुहिम तेज : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक C-17 एयरक्राफ्ट से निकाले जाएंगे यूक्रेन में फंसे भारतीय। इस संबंध में पीएम मोदी ने की है बड़ी पहल।
-कीव, खारकीव समेत तीन शहरों पर रूस ने की भारी बमबारी। इससे आम लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि रूस अब रिहाइशी इलाकों को भी नहीं बख्श रहा है।
-अमेरिका की स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को यूक्रेन के झंडे में लपेटा गया है। इसी के साथ अमेरिका ने यूक्रेन को मदद का भरोसा दिया है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि रूस के दोस्त बेलारूस को भुगतने होंगे गंभीर नतीजे।
-रूस की यूक्रेन के मददगारों को धमकी। यूक्रेन को दिए हथियार इस्तेमाल हुए तो भेजने वाला देश जिम्मेदार होगा।
कीव में भारतीयों के लिए बड़ा अलर्ट : भारतीय दूतावास ने कीव में भारतीयों के लिए जारी किया अलर्ट। भारतीयों को तुरंत कीव छोड़ने के लिए कहा। कीव पर बड़े हमले की तैयारी में रूस।
ऑपरेशन गंगा से जुड़ी वायुसेना : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने का अभियान तेज करते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गंगा' में वायुसेना को भी जुड़ने का आदेश दिया। वायु सेना के हवाई जहाज़ों के जुड़ने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री भी और तेजी से पहुंचेगी। भारतीय वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।
यूक्रेन ने दो रूसी विमान मार गिराए : यूक्रेन ने रूस के दो विमान मार गिराए हैं। इसमें सुखोई 35 और सुखोई 30 शामिल हैं। इस समय रूस भी यूक्रेन में जमकर हमले कर रहा है। वहीं यूक्रेन की सेना जवाब दे रही है।
जापान ने रूस पर लगाए प्रतिबंध : जापान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को रूस विरोधी प्रतिबंधों की एक विस्तृत सूची जारी की। इस नई सूची में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु शामिल हैं। जापान ने रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्रि मेदवेदेव, जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव और रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव पर भी प्रतिबंध लगाया है।
रूस की गोलाबारी में 70 यूक्रेनी सैनिकों की मौत : रूसी तोपों द्वारा खारकीव और कीव के बीच सुमी प्रांत के ओखतिरका में एक सैन्य अड्डे पर किए गए हमले में 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है।
सुमी प्रांत के गवर्नर दमित्रो झिवित्स्की ने टेलीग्राम पर यह जानकारी दी। उन्होंने जली हुई चार मंजिला इमारत और मलबे में लोगों की तलाश करते बचावकर्मियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। बाद में उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि रविवार को युद्ध के दौरान कई रूसी सैनिक और कई स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई। इस रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है।
-यूक्रेन के टीवी चैनल का दावा, रूसी स्नाइपरों ने कई परिवारों को निशाना बनाया।
-सभी एंट्री पाइंट पर रूसी सेना के चेक पाइंट।
-यूक्रेन का रूस पर बड़ा आरोप, 5वें दिन रूस ने वैक्यूम बम से हमला किया।
-जेनेवा समझौते के तहत वैक्यूम बम पर पाबंदी।
-रोमानिया से भारतीय छात्रों को लेकर विशेष फ्लाइट भारत लौटी। विमान में 182 छात्रों की वतन वापसी।
-अमेरिकी कंपनी मैक्सार की सैटेलाइट तस्वीरों में रूसी सेना का विशाल काफिला कीव की ओर बढ़ता जा रहा है। इसमें बख्तरबंद हथियार, तोपें समेत कई अन्य वाहन शामिल।The seventh Operation Ganga flight with 182 Indian nationals stranded in Ukraine reached Mumbai from Bucharest (Romania)
— ANI (@ANI) March 1, 2022
Union Minister Narayan Rane received Indian students at Mumbai airport. pic.twitter.com/UVvvuhjhRr
-कीव समेत कई शहरों में रूस की बमबारी जारी।
-यूक्रेन के मैरिलपोल में रूस और यूक्रेन की सेना में भीषण जंग।
-तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने कहा कि उन्होंने सभी तटीय व गैर-तटीय देशों को चेतावनी दी है कि वह अपने जलसंधि क्षेत्र से किसी भी युद्धपोतों को गुजरने की अनुमति नहीं देंगे।
-कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि यूक्रेन में जारी रूसी सैन्य अभियान के बीच वहां अपनी सेना नहीं भेजेंगे।
-संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने रूस पर यूक्रेन के खिलाफ बिना उकसावे के युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है।
-रूस ने एक बार फिर कहा कि यूक्रेन पर कब्जे का कोई इरादा नहीं है।
-जापान ने रूस की 49 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध।
-भारत ने सोमवार को, यूक्रेन में मानवीय सहायता भेजने का निर्णय लिया। पूर्वी यूरोप के इस देश में रूस के हमले के कारण हजारों लोग सीमावर्ती इलाकों की ओर जा रहे हैं जिससे वहां मानवीय संकट पैदा हो गया है।
-शेल कंपनी ने कहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण वह रूस में निवेश से अपना हाथ खींच रही है।
-राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के कारण रूस के महत्वपूर्ण ऊर्जा उद्योग में विदेशी निवेश प्रभावित हो रहा है।

