1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Russia says, it has captured Melitopol

मेलिटोपोल पर रूस का पूर्ण नियंत्रण, कहा- यूक्रेन पर नहीं करेंगे कब्जा

Russian Ukraine war
मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच 3 दिन से भयावह जंग चल रही है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसके सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर को पूर्ण रूप से अपने नियंत्रण में ले लिया है।
 
रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि रूसी सेना नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यूक्रेनी विशेष सेवाओं के बहाल रखने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि यूक्रेन की नागरिक आबादी खतरे में नहीं है और विशेष अभियान केवल यूक्रेनी सेना के बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है। उन्होंने जोर दिया कि यूक्रेन पर कब्जा करने की रूस की कोई योजना नहीं है।
अगला लेख
Ukraine का दावा, रूस के 3500 सैनिक मार गिराए, 200 को बंधक बनाया