रूसी हमले में तबाह हुआ मारियुपोल, 5000 से ज्यादा लोगों की मौत
एंड्रीवका। रूसी सेना ने यूक्रेन के मारियुपोल में भारी तबाही मचाई। मारियुपोल के महापौर ने कहा है कि रूसी हमले के दौरान शहर में 5000 से अधिक नागरिक मारे गए। यूक्रेन अब कीव के बाहरी क्षेत्रों में रूसी अत्याचार के सबूत जुटाने में लगा है।
महापौर वाडियम बोइचेंको ने बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। उनके अनुसार रूसी सैन्यबलों ने अस्पतालों में भी बम बरसाए और एक अस्पताल में 50 लोगों की जलकर मौत हो गई। रूसी गोलाबारी में इस शहर का 90 फीसद बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया है।
इस बीच, अमेरिका एवं उसके पश्चिमी सहयोगी देश युद्ध अपराध का आरोप लगाते हुए क्रेमलिन के विरुद्ध नई पाबंदियां लगाने की दिशा में आगे बढ़े हैं।
एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि रूस ने उत्तर में कीव एवं चेर्निहीव क्षेत्रों से अपने करीब 24000 या उससे अधिक सैनिकों को बुला लिया है और उन्हें बेलारूस भेज रहा है।
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस अब देश के पूर्वी हिस्से में अंदर तक आने की कोशिश कर रहा है, जिसके सिलसिल में क्रेमलिन ने कहा है कि उसका लक्ष्य डोनबास को मुक्त कराना है, यह रूसी भाषी औद्योगिक क्षेत्र है।"These people have really gone through the worst"
— AFP News Agency (@AFP) April 7, 2022
After failing to reach besieged Mariupol, a Red Cross convoy was able to rescue hundreds of evacuees from the city who fled to other Russian-occupied areas of Ukraine, @AFP journalist on the scene reportshttps://t.co/hNny3238Lr pic.twitter.com/1bTk1qCRvj
उन्होंने कहा कि हमारी भूमि की तकदीर तय की जा रही है। हम जानते हैं कि हम किस बात के लिए लड़ रहे हैं। हम जीतने के लिए हर चीज करेंगे।
रूस को UNSC से बाहर करने पर मतदान : संयुक्त राष्ट्र महासभा गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख मानवाधिकार निकाय से रूस को निलंबित किया जाए या नहीं इस पर मतदान करेगी। यूक्रेन की राजधानी कीव के उपनगर बुचा से सामने आई नागरिकों के शवों की भयावह तस्वीरों और वीडियो के बाद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने रूस को 47-सदस्यीय मानवाधिकार परिषद से हटाने का आह्वान किया था।

