1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. India, China convinced Russia to avoid using nukes: Antony Blinken

भारत नहीं रोकता तो रूस यूक्रेन में परमाणु हमला कर मचा देता तबाही, अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा खुलासा

Russia-Ukraine War
वॉशिंगटन। Russia-Ukraine War update : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का रूस-यूक्रन युद्ध को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत और चीन की वजह से अब तक यूक्रेन पर रूस ने परमाणु हमला नहीं किया है। 
 
ब्लिंकन ने कहा कि ये दोनों देशों का ही प्रभाव है वरना अब तक रूस यह युद्ध जीतने के लिए यूक्रेन पर परमाणु हमला कर चुका होता। ब्लिकंन जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह भारत आने वाले हैं। द अटलांटिक को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कई बातों का खुलासा किया।
ब्लिंकन ने भारत के अन्य देशों से संबंधों पर कहा कि रूस दशकों से भारत के करीब रहा है और उसे सैन्य उपकरण मुहैया कराता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि वह केवल रूस पर भरोसा करने की बजाय हमारे और फ्रांस जैसे अन्य देशों के साथ साझेदारी को आगे बढ़ा रहा है। Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
मध्यप्रदेश में अब ट्रांसजेंडर भी कर सकेंगे सरकारी नौकरी, शिवराज सरकार ने बनाई अलग श्रेणी बनाई