सम्बंधित जानकारी
- Republic Day Parade 2024: पैन से लेकर पानी की बोतल तक, गणतंत्र दिवस परेड पर नहीं ले जा सकते ये चीज़ें
- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कौन होंगे मुख्य अतिथि, कैसे करते हैं चयन?
- गणतंत्र दिवस को इन 5 जगहों में से किसी एक पर कर सकते हैं सेलिब्रेट
- Republic Day Flag Hoisting: गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने में हैं 7 अंतर
- Republic Day Shayari 2024: तालियों से गूंज उठेगा मंच, गणतंत्र दिवस के लिए बेहतरीन शायरियां
Republic Day Rangoli: गणतंत्र दिवस 2024 पर बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन
26 जनवरी के खास मौके पर बनाएं ये रंगोली, सब देखकर हो जाएंगे हैरान
Republic Day Rangoli Easy
इस गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए आप अपने स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या अन्य संस्था पर सुंदर डेकोरेशन कर सकते हैं। डेकोरेशन के लिए आप सुंदर रंगोली बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ बेहतरीन रंगोली आईडिया (Republic Day Rangoli 2024) लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इन Republic Day Rangoli Designs के बारे में...
1. अगर आप साधारण और सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस तरह के डिजाईन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप थाली या प्लेट की मदद से इस रंगोली को सही शेप दे सकते हैं। साथ ही आप अपने पसंद के रंग का इस्तेमाल कर इस रंगोली को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।
2. यह रंगोली भी बहुत सरल और सुंदर है। इस रंगोली को आप घर, स्कूल या कॉलेज जैसी जगह पर आसानी से बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए चूड़ी और थाली का इस्तेमाल करें जिससे आपकी रंगोली एक दम परफेक्ट बनेगी। आउटर डिजाईन के लिए आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. अगर आप बेहद सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंदर के डिजाईन को बनाने के लिए सबसे पहले एक सर्कल बनाएं और उसके अंदर सफ़ेद रंग डालें। पेन या उंगलियों की मदद से इस तरह के डिजाईन बनाएं। चम्मच की मदद से आप इस तरह के सुंदर फूल बना सकते हैं।
4. अगर आप रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो इस तरह की रंगोली ज़रूर ट्राई करें। यह देखने में बहुत सुंदर और बनाने में आसान है। इस तरह की रंगोली आपके घर में भी बहुत खुबसूरत लगेगी। चम्मच, थाली, ग्लू की खाली बोतल और पेन की मदद से आप इस रंगोली को बेहतर तरीके से बना सकते हैं।
