सम्बंधित जानकारी
- National Brothers Day 2021 : ब्रदर्स डे की शुरुआत कब हुई थी...
- विश्व परिवार दिवस कब मनाया जाता है, क्यों मनाते हैं, बदलते समय में कैसे मना सकते हैं यह डे
- विवाह के बदलते-बिगड़ते तौर-तरीकों के बीच दम तोड़ते संस्कार
- डोर रिश्तों की : खुद के सुकून के लिए दूर रहें ऐसे रिश्तेदारों से....
- कही-अनकही 23 : हर एक 'फ्रेंड' ज़रूरी होता है!
brothers day : 2005 में हुई थी ब्रदर्स डे की शुरुआत, खास बातें
भाई जिनसे आप हर दिन लड़ते हैं लेकिन प्यार भी सबसे अधिक उन्हीं से करते हैं। भाई - बहनों के बीच बेशर्त प्यार होता है। भाई - बहन में जितनी लड़ाई होती है प्यार भी उतना ही होता है। मदर्स डे, फादर्स डे अन्य डे की तरह आज ब्रदर्स डे हैं। यह हर साल 24 मई को मनाया जाता है। इस खास दिन पर आप अपने भाई को जरूर कुछ खास महसूस कराएं। आइए जानते हैं किसने की इस दिन की शुरुआत और किन देशों में यह दिवस मनाया जाता है।
कब हुई थी शुरुआत
ब्रदर्स डे की शुरुआत साल 2005 में हुई थी। अमेरिका के सी डेनियल रोड्स ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। हालांकि 10 अप्रैल को नेशनल सिबलिंग डे भी मनाया जाता है। लेकिन कहा जाता है कि यह दिन सही नहीं है।
इन देशों में मनाया जाता है ब्रदर्स डे
नेशनल ब्रदर्स डे यानी राष्ट्रीय भाई दिवस अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, रूस, जर्मनी और फ्रांस में भी मनाया जाता है। हर साल 24 मई को इसे मनाया जाता है।
- अक्सर देखा गया है जिनके भाई होते हैं उन लड़कियों का आत्मबल अधिक होता है।
- भाई दिवस सेलिब्रेट करने के लिए बहन होना जरूरी नहीं है। आप अपने छोटे और बड़े भाई के साथ भी इसे मना सकते हैं।
- लड़कों की जिन दोस्तों से मित्रता गहरी होती है या अच्छे रिश्ते होते हैं वह अक्सर उन्हें भाई करके ही बोलते ही। तो आप जिन्हें भाई बोलते हैं उनके साथ भी इस दिवस को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
