गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Zika virus threat in Pune villages
Written By
Last Modified: मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (08:27 IST)

महाराष्ट्र में जीका वायरस का खौफ, पुणे के 75 गांवों में अलर्ट

महाराष्ट्र में जीका वायरस का खौफ, पुणे के 75 गांवों में अलर्ट - Zika virus threat in Pune villages
पुणे। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के बाद अब जीका वायरस (Zika Virus) का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। पुणे में जीका वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जिला प्रशासन ने पुणे के 75 से ज्यादा गांवों में जीका वायरस फैलने की आशंका जाहिर की है।
 
उल्लेखनीय है कि अगस्त की शुरुआत में पुणे में एक 50 वर्षीय महिला जीका वायरस से संक्रमित पाई गई थी। वह जीका संक्रमण के अलावा चिकनगुनिया से भी पीड़ित थी। हालांकि वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो गई।
 
देश में जीका वायरस का सबसे ज्यादा असर केरल में दिखाई दे रहा है। यहां अब तक इसके 60 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। यहां भी प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से अलर्ट है।
 
कैसे फैलता है ‘जीका वायरस’ : जीका वायरस को लेकर कई सवाल हैं। क्‍या यह छूने से फैलता है आदि। लेकिन अब दिल्ली में सेंट स्टीफन अस्पताल के पूर्व डायरेक्टर और जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर मैथ्यू वर्गीज इस संदेह को दूर किया है। उनका कहना है कि जीका वायरस का संक्रमण एयरोसोल या संपर्क में आने से नहीं फैलता है।
 
उन्होंने कहा कि जीका वायरस एयरोसेल या संपर्क से नहीं फैलता है। ये मच्छर के काटने से फैलता है। ये अलग महामारी रोग विज्ञान है। मैं उसके बारे में इस समय चिंता नहीं है। महामारी रोग वैज्ञानिक और केरल के स्वास्थ्य विभाग को चिंतित होना चाहिए कि जीका कहीं से आ गया है, और मच्छरों और वायरस को नियंत्रित करने का रास्ता पा लिया है। हमें लोगों के बीच दहशत का माहौल नहीं पैदा करना चाहिए।
ये भी पढ़ें
10 अगस्त : पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे Ujjwala Yojana 2.0, इन खबरों पर भी रहेगी सबकी नजर