सम्बंधित जानकारी
- भाजपा का बड़ा हमला, अपने ही परिवार में नौकरियां बांट रहे हैं सिद्धू
- तूतीकोरिन हिंसा के खिलाफ तमिलनाडु बंद का आह्वान, संयंत्र बंद करने का आदेश भी जारी
- गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के इस्तीफे की अफवाह, कर सकते हैं भाजपा से बगावत
- हिमाचल में पांच दिनों से लगातार आ रहा है भूकंप, लोगों में दहशत
- सांप काटने के बाद महिला ने बच्ची को कराया स्तनपान, दोनों की मौत
येदियुरप्पा भड़के, 24 घंटे में कृषि ऋण माफ नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
बेंगलुरु। आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यदि एच डी कुमारस्वागी की अगुवाई वाली कांग्रेस-जद (एस) सरकार 24 घंटे के अंदर कृषि ऋण माफ नहीं करती है तो उनकी पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।
विधानसभा में कुमारस्वामी द्वारा बहुमत साबित करने का कदम उठाने से पूर्व येदियुरप्पा ने कहा कि जद(एस) ने 53,000 करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था जिसमें राष्ट्रीयकृत बैंक से लिया गया उधार भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि यह आप ही थे जिसने सत्ता संभालने के 24 घंटे के अंदर कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था। किसान आपका यह रोना सुनने को तैयार नहीं है कि आप गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे हैं और उसकी अपनी मजबूरियां हैं। आप इसी विशेष सत्र में इसकी घोषणा कीजिए। अन्यथा हम राज्यभर में अपना आंदोलन शुरू करने की कार्ययोजना तैयार करेंगे।
येदियुरप्पा ने कहा कि वह कांग्रेस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे जो पहले से ही जद(एस) को खत्म करने पर तुली है। (भाषा)
