सम्बंधित जानकारी
- कैराना उपचुनाव में मुश्किल हुई भाजपा की राह, देवर ने दिया भाभी को समर्थन
- नारायणदत्त तिवारी की पत्नी ने बंगला खाली करने के लिए योगी से एक साल का समय मांगा
- श्रीनगर में धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने पर प्रतिबंध
- हिमाचल में भी निपाह वायरस का खौफ, चमगादड़ों की मौत से लोगों में दहशत
- फर्जी लेटरहेड से लेता था वीआईपी कोटे का रेलवे टिकट, गिरफ्तार
सांप काटने के बाद महिला ने बच्ची को कराया स्तनपान, दोनों की मौत
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में जहरीले सांप के डंसने से अनजान महिला ने अपनी ढाई साल की बच्ची को स्तनपान कराया, जिसके तुरंत बाद मां और बेटी दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम मांडला गांव की है। उन्होंने बताया कि महिला जब अपने घर में सो रही थी तभी एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। हालांकि महिला को इसका आभास नहीं था और घटना से अनजान महिला ने अपनी बच्ची को स्तनपान भी करा दिया।
पुलिस के अनुसार दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ती गई। बच्ची ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया और बाद में डॉक्टरों ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया।
