1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Woman die because of Headphone

हेडफोन लगाकर सो गई, करंट से हुई मौत

Headphones problem
अगर आप भी संगीत सुनने का शौक रखते हों और हेडफोन से संगीत सुनते हों तो सावधान हो जाइए। एक महिला हेडफोन लगाकर सो गई और करंट से उसकी मौत हो गई। घटना चेन्नई की है। यहां 46 वर्षीय यह महिला हेडफोन लगाकर सो गई। इसके बाद करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

महिला की पहचान फातिमा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार की है जब कंथूर में फातिमा के पति ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठी। शक होने पर उसके पति ने शोर मचाया और उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल ने ही इसकी सूचना कंथूर पुलिस को दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि की है कि महिला की जान करंट लगने से गई। एक अधिकारी के मुताबिक 'महिला शनिवार रात हेडफोन लगाकर सो गई थी और शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से उसे करंट लग गया।

पिछले उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन-स्कूल वैन की टक्कर में 18 बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे में भी ड्राइवर की लापरवाही सामने आई थी कि वैन चलाते समय उसने ईयरफोन लगा रखा था।
अगला लेख
RCB इस प्लान से हराएगी टॉप टीम सनराइजर्स को