गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Wasim Rizvi will leave Islam and become a Hindu
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (09:57 IST)

वसीम रिजवी इस्लाम छोड़ बनेंगे हिन्दू, यति नरसिंहानंद ग्रहण करवाएंगे सनातन धर्म

Wasim Rizvi
अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि वो इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म अपनाने जा रहे हैं। गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में महंत यति नरसिंहानंद हिंदू धर्म ग्रहण करवाएंगे।

खबरों के अनुसार, पूर्व शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म अपनाने जा रहे हैं। वे डासना देवी मंदिर शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद में सनातन धर्म कुबूल करेंगे।मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि उन्हें सनातन धर्म धर्म ग्रहण कराएंगे।

गौरतलब है कि रिजवी अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले रिजवी ने अपनी वसीयत लिखी थी, जिसमें उन्होंने इच्छा जताई थी कि उनके मरने के बाद उन्हें दफनाया नहीं जाए, बल्कि हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। रिजवी ने कुरान की विवादित आयतों को हटाने के लिए कुछ महीनों पहले सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका भी दाखिल की थी।
ये भी पढ़ें
पेट्रोल और डीजल के दाम 32वें भी दिन स्थिर