1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Virat Kohli Anushka Sharma Marriage

अनुष्का की शादी पर छलका दादी का दर्द

Virat Kohli
देहरादून। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली के एक खूबसूरत रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के फोटो खुद विराट और अनुष्का ने शेयर किए। विराट और अनुष्का चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी, लेकिन हजारों मील दूर अनुष्का की दादी अपनी पोती की शादी में शामिल नहीं होने से दुखी थी।
 
टीवी चैनल ईटीवी भारत से बात करते हुए अनुष्का की दादी ने कहा कि उन्हें तो यह तक पता नहीं था कि उनकी पोती की शादी है। मायूस दादी इस खुशी के माहौल में सभी घर वालों से दूर देहरादून के पुश्तैनी मकान में रह रही हैं। 
 
शादी में पूरा परिवार यहां तक की अनुष्का के फैमिली आध्यात्मिक गुरू भी शामिल होने इटली पहुंचे थे, लेकिन उनकी दादी परिवार की खुशी में शामिल नहीं हुईं। उन्हें तो टीवी से पता चला कि उनकी पोती की शादी है। अब दादी को इस बात का इंतजार है कि उनकी नवदंपत्ति उनका आशीर्वाद लेने देहरादून आएंगे।
 
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा का राजधानी दून के नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ नाम से पुश्तैनी आवास है। यहां अनुष्का की दादी और चाचा, चाची रहते हैं, लेकिन उनमें से किसी को भी शादी में नहीं बुलाया गया है।
अगला लेख
तीन हजार रुपए सस्ता हुआ ये धांसू स्मार्ट फोन