1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Vehicle fell into a ditch in Jammu's Kishtwar, 5 killed

जम्मू के किश्तवाड़ में खाई में गिरी ईको गाड़ी, 5 लोगों की मौत

Vehicle Accident
जम्मू। जम्मू मंडल के किश्तवाड़ जिले के केशवान नागड़ना इलाके में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। देर शाम हुए हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद इलाके में बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति इसमें घायल हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि केशवान नागड़ना इलाके में सुबह से ही बारिश और बर्फबारी जारी है। सड़क में फिसलन होने के कारण ईको वाहन गहरी खाई में गिर गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मरने वालों की पहचान लतीफ बल्कि, रहमान बट, इरफान, गुलाम हसन, अट्टा मोहम्मद के तौर पर हुई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
अमेरिकी सैन्य बलों ने ISIS के अबू इब्राहिम अल-हाशिमी को मार गिराया, बाइडेन ने देखा लाइव