1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttarakhand governor Baby rani mourya

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा, यूपी से लड़ सकती हैं चुनाव

Uttarakhand governor
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा भेजा है।
 
बेबी रानी मौर्य उत्तरप्रदेश में एक बार फिर सक्रिय राजनीति में दिखाई दे सकती है। कहा जा रहा है कि वे उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।

राजभवन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दिया है।
 
आगरा की पहली महिला महापौर रहीं बेबी रानी राज्यपाल के तौर पर 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। उन्होंने 26 अगस्त, 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी।
अगला लेख
दिल्ली और एनसीआर में वायरल बुखार का कहर