बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttar Pradesh crime news
Written By अवनीश कुमार
Last Updated : गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (19:42 IST)

शादीशुदा महिला के प्रेमी की पहले पिटाई की फिर काट दिया गुप्तांग...

शादीशुदा महिला के प्रेमी की पहले पिटाई की फिर काट दिया गुप्तांग... - Uttar Pradesh crime news
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध के चलते प्रेमी युवक का गुप्तांग काटने का मामला प्रकाश में आया है।
 
वारदात को घटना में महिला के ससुर व जेठ द्वारा प्रेमी की पिटाई के बाद धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
 
ककवन थानाक्षेत्र के नदिहा गांव का रहने वाला अरुण किसान है। गांव में ही रहने वाली एक शादीशुदा महिला से उसके के प्रेम संबंध हो गए। महिला के ससुर व जेठ को जब प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो वह आक्रोश में आ गए। गुरुवार को भोर के समय अरुण जब अपने खेत से घर वापस आ रहा था, उसी दौरान आरोपियों ने उसको पकड़ लिया।
 
दोनों ने उसकी पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काटकर मरणासन्न हालत में खेत में फेंक दिया। घायल अवस्था में अरुण किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित के परिजनों ने घटना की जानकारी ककवन थाने में दी।
 
पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रद्युम्नसिंह ने बताया कि महिला की तरफ से छेड़छाड़ व किसान अरुण की तरफ से गुप्तांग काटने की तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि एक ही घटना के दो विपरीत तथ्य बताए जा रहे हैं। इसमें गुप्तांग काटने की घटना में ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें
भारत रुपए में करेगा ईरान को कच्चे तेल का भुगतान