शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. uttar pradesh cabinet expansion live updates
Written By
Last Updated : रविवार, 26 सितम्बर 2021 (18:40 IST)

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 मंत्रियों ने ली शपथ, जितिन प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 मंत्रियों ने ली शपथ, जितिन प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री - uttar pradesh cabinet expansion live updates
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संभवत: आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट में क्षेत्र और जातिगत समीकरण साधते हुए 7 नए मंत्रियों को शामिल किया।

राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में जितिन प्रसाद जितिन प्रसाद (ब्राह्मण) को कैबिनेट में जगह दी गई है जबकि संगीता बलवंत बिंद (ओबीसी), धर्मवीर प्रजापति (अन्य पिछड़ा वर्ग), पलटूराम (अनुसूचित जाति), छत्रपाल गंगवार (ओबीसी), दिनेश खटिक (दलित) और संजय गौड़ (अनुसूचित जनजाति) को राज्यमंत्री के तौर पर योगी की टीम में शामिल किया गया है।

जितिन प्रसाद पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शहाजहांपुर से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा धर्मवीर प्रजापति आगरा, छत्रपाल गंगवार बरेली, दिनेश खटिक मेरठ से हैं। पूर्वी उत्तरप्रदेश से आने वाले मंत्रियों में पलटूराम बलरामपुर, संगीता बलवंत बिंद गाजीपुर और संजय गौड़ सोनभद्र से आते हैं।

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उनके मंत्रिमंडल के कई अन्य सहयोगी मौजूद थे। योगी मंत्रिमंडल में अभी 53 मंत्री है जबकि सात नए मंत्रियों के शामिल होने से मंत्रिमंडल के लिए निर्धारित कोटा 60 का आंकड़ा पूरा हो गया है।

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए अभी 9 महीने का समय शेष है लेकिन नए मंत्रियों के लिए प्रतिभा दर्शाने के लिए संभवत: सिर्फ 6 महीने मिलेंगे क्योंकि तीन महीने पहले आदर्श चुनाव संहिता लागू होने से उनके लिए करने के लिए कुछ रह नहीं जाएगा।


06:19 PM, 26th Sep
लखनऊ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में जितिन प्रसाद, छत्रपाल सिंह गंगवार, पलटू राम और संगीता बलवंत समेत सात नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राजभवन में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

06:18 PM, 26th Sep
गाजीपुर जिले की सदर सीट से विधायक संगीता बलवंत बिंद ने भी मंत्री पद की शपथ ली। संगीता बलवंत बिंद पिछड़ी जाति बिंद समाज से आती हैं। वे पहली बार विधायक चुनी गई हैं। छात्र और पंचायत राजनीति से सक्रिय राजनीति में आईं। युवा नेता हैं।

06:10 PM, 26th Sep
जितिन प्रसाद के बाद छत्रपाल सिंह गंगवार ने मंत्री पद की शपथ ली। वे बरेली की बहेड़ी सीट से विधायक हैं। 2017 में दूसरी बार विधायक बने। ओबीसी हैं और कुर्मी समाज से आते हैं। 1980 से आरएसएस में हैं व प्रचारक रह चुके हैं।

06:05 PM, 26th Sep
सबसे पहले जितिन प्रसाद ने शपथ ली। यूपी के बड़े ब्राह्मण नेताओं में शामिल। पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह शुरू। आनंदी बेन पटेल शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं। 

05:55 PM, 26th Sep
अखिलेश यादव ने बोला हमला
यूपी कैबिनेट विस्तार पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार के जाति के अनुसार मंत्री बनाने से कुछ नहीं होगा। बीजेपी सरकार जाति जनगणना से क्यों डर रही है। अखिलेश ने कहा कि कल प्रतापगढ़ में जिस तरह जनता ने बीजेपी सांसद को दौड़ाया उससे जनता की नाराजगी का पता चलता है।

05:54 PM, 26th Sep
कैबिनेट विस्तार से पहले योगी सरकार ने विधान परिषद के लिए 4 नामों की सिफारिश की है। उत्तरप्रदेश विधान परिषद के लिए सरकार ने  चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर, गोपाल अंजान भुर्जी, जितिन प्रसाद और संजय निषाद के नाम की सिफ़ारिश की।
ये भी पढ़ें
UP Election 2022 : मुस्लिम नेतृत्‍व तैयार करने का मुद्दा : असदुद्दीन ओवैसी के लिए कैसी है उत्तर प्रदेश की डगर?