• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Two girls taking selfie falls in river
Written By
Last Modified: मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (09:40 IST)

पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थीं दो छात्राएं, नदी में डूबने से मौत

girls
गोंडिया। पूर्वी महाराष्ट्र के गोंडिया जिले के बाघ नदी में पिकनिक मनाने आई दो छात्राएं सेल्फी लेने के दौरान नदी में बह गईं। हादसे में दोनों युवतियों की मौत हो गईं। 
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को दोपहर में हुई। नौ लड़कियों का एक समूह राजेगांव पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियां नदी के किनारे एक पत्थड़ पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी। उसी दौरान 21 वर्षीय मेघा सहारे और 20 वर्षीय समता न्यायखरे अपना संतुलन खो बैंठी और नदी में जा गिरी। भारी बारिश की वजह से नदी लबालब भरी हुई थी। 
 
उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों की मदद से लड़कियों के शव नदी से बाहर निकाले गए। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मैक्सिको सीमा दीवार निर्माण : ट्रंप ने दी सरकार ठप करने की धमकी