सम्बंधित जानकारी
- Wayanad landslide : भूस्खलन को लेकर केरल के मंत्रियों ने केंद्र से जताई यह उम्मीद
- नाना पटोले बोले- एमवीए जीतेगा 185 सीटें, महायुति गठबंधन पर लगाया यह आरोप
- शिवसेना कार्यकर्ता मेरे वाघ-नख, मुझे अब्दाली से कोई डर नहीं : उद्धव ठाकरे
- Haryana : गुरुग्राम में 2 SUV कारों का खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
- जिन्हें अत्याचार में भी वोट बैंक दिखाई देता है, वो जनता के हितैषी नहीं : योगी आदित्यनाथ
Andhra Pradesh : तुंगभद्रा बांध का गेट टूटकर पानी में बहा, लोगों को किया अलर्ट
Tungabhadra dam gate broken : आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) ने तुंगभद्रा बांध का द्वार बह जाने के बाद कृष्णा नदी के किनारे रह रहे लोगों को रविवार को सतर्क रहने की सलाह जारी की। चेन की एक कड़ी टूटने के कारण द्वार संख्या 19 पानी के बहाव में बह गया।
एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर कुर्मानाध ने बताया कि चेन की एक कड़ी टूटने के कारण द्वार संख्या 19 पानी के बहाव में बह गया। खबरों के अनुसार, यह हादसा होसपेट में शनिवार रात को हुआ।
कुर्मानाध ने एक समाचार कहा, बाढ़ का लगभग 35,000 क्यूसेक पानी बह गया और कुल 48,000 क्यूसेक पानी नीचे की ओर छोड़ा जाएगा। कुरनूल जिले के कोसिरी, मंत्रालयम, नंदावरम और कौथलम के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रबंध निदेशक ने कृष्णा नदी के तटों के पास रह रहे लोगों को नदी को पार न करने की सलाह भी दी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
