suvichar
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Truck collides with hut, 5 dies

झोपड़ी में घुसा ट्रक, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Jharkhand
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के धलभूमगढ़ इलाके में बुधवार तड़के सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी में एक ट्रक के घुस जाने के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
 
उप संभागीय पुलिस अधिकारी (घाटसीला) संजीव बेसरा ने बताया कि ट्रक चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और यह झोपड़ी में जा घुसा जिसके कारण सो रहे तीन बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई।
 
परिवार को मुआवजा दिए जाने और घटनास्थल से फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
खुलासा! केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 23 प्रतिशत पद खाली