1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई भगवान अयप्पा के दर्शन करने सबरीमाला पहुंचीं

महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई भगवान अयप्पा के दर्शन करने सबरीमाला पहुंचीं

Trupti Desai
कोच्चि। महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचीं। देसाई और कुछ अन्य कार्यकर्ता मंगलवार को कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं, जहां से उन्हें कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्तालय में ले जाया गया है।
उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को वे लोग मंदिर में पूजा करना चाहेंगी। देसाई ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के 2018 में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने के आदेश के साथ वे यहां पहुंची हैं।
 
महिला कार्यकर्ता ने कहा कि मैं मंदिर में पूजा करने के बाद ही केरल से जाऊंगी। पुणे की रहने वाली देसाई ने पिछले साल नवंबर में भी मंदिर में दर्शन करने का एक असफल प्रयास किया था।
अगला लेख
महाराष्ट्र में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस सरकार