1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tripple murder in Delhi Vasnt Vihar

खौफनाक, दिल्ली में फिर ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपति के साथ ही नौकरानी की भी हत्या

Delhi
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक घर से रविवार सुबह बुजुर्ग दंपति और उनकी घरेलू सहायिका के शव मिले हैं। पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।
 
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान विष्णु माथुर और शशि माथुर के रूप में हुई है जबकि घरेलू सहायिका की पहचान खुशबू के रूप में हुई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिमी) देवेन्दर आर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि घटना को लूट के इरादे से अंजाम नहीं दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी दंपति के परिचित थे और इसी आधार पर उन्होंने घर में प्रवेश किया था।  
 
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग विष्णु माथुर सीजीएचएस से रिटायर हुए थे, जबकि उनकी पत्नी शशि माथुर एनडीएमसी से रिटायर हुई थीं। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। 
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार को दिल्ली में दो जगह से हत्या की घटनाएं सामने आई थीं। पहला मामला महरौली का था। वहां एक शिक्षक ने पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। वहीं, दिल्ली के द्वारका में पति और पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 
अगला लेख
मौसम अपडेट : यूपी, बिहार पहुंचा मानसून, आज से यहां गिरेगी राहत की बौछार