1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Train services disrupted due to Rail Roko Aandolan

अलग कामतापुर राज्य की मांग को लेकर 'रेल रोको' आंदोलन से ट्रेन सेवाएं बाधित

Rail roko Aandolan
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी में उत्तर बंगाल में अलग कामतापुर राज्य की मांग कर रहे एक संगठन के 'रेल रोको' आंदोलन से क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेनों की आवाजाही 4 घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रही। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस आंदोलन से कुछ ट्रेनों के माल बाजार के रास्ते मार्ग बदल दिए गए हैं।
 
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक अधिकारी ने गुवाहाटी से यह जानकारी दी कि मैनागुड़ी में सुबह 6 बजे लगाए गए अवरोधकों को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर हटा लिया गया। कामतापुर स्टेट डिमांड फोरम के नेताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी आकांक्षाओं को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाने के लिए 'रेल रोको' आंदोलन का सहारा लिया।
 
मैनागुड़ी में आंदोलन के कारण कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उत्तर-पूर्व में विभिन्न स्टेशनों पर तथा विभिन्न स्थानों से रोका गया। कुछ ट्रेनों के माल बाजार के रास्ते मार्ग बदल दिए गए। एनएफआर के अधिकारी ने कहा कि जिन ट्रेनों को रोका गया या जिनका रास्ता बदला गया उनमें सिलचर-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस और कामरूप एक्सप्रेस शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
गुजरात के बाद अब मध्यप्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला हैं!