सम्बंधित जानकारी
- Lakhimpur Kheri: आशीष मिश्रा समेत 14 अभियुक्तों पर आरोप तय, 8 लोगों की हो गई थी मौत
- हिन्दू महासभा का शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा का ऐलान, मथुरा में सुरक्षा सख्त
- UP: दबंग गालीबाज दरोगा का वीडियो हुआ वायरल, बुजुर्ग महिला से की अभद्रता
- बाबरी मस्जिद विध्वंस के 30 साल : कड़वाहट भूल आगे बढ़ी अयोध्या, न कोई डर, न संशय
- Kanpur Dehat: बुजुर्ग किसान ने जताई व्यथा-कथा, कहा- 'साहब मैं जिंदा हूं, पेंशन दिलवा दीजिए'
सपा MLA ने विधानसभा से चलाया फेसबुक लाइव, स्पीकर नाराज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक अतुल प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का फेसबुक पर सीधा प्रसारण करने का खासा महंगा पड़ गया। विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष सतीश महाना ने मामले की कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधान पूरे सत्र के लिए सदन से बाहर कर दिया। हालांकि सपा विधायकों की अपील कर उन्होंने बाद में प्रधान को सदन की कार्यवाई में शामिल होने की इजाजत दे दी।
विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा सदस्यों ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को वोटिंग से रोककर 'लोकतंत्र की हत्या' किए जाने के खिलाफ सदन के बीचों बीच आकर प्रदर्शन किया था।
इसी दौरान महाना ने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि सदन के एक सदस्य ने कार्यवाही को फेसबुक पर लाइव (सीधा प्रसारण) किया है। उन्होंने कहा कि यह सदन के नियमों के पूरी तरह खिलाफ है और वह इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
बाद में उन्होंने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल में यह पता चला है कि सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान ने सदन की कार्यवाही का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया है। महाना ने प्रधान को पूरे सत्र के लिए सदन छोड़ने का निर्देश दिया, जिसके बाद सपा विधायक सदन से चले गए।
अन्य सपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से यह कहते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार की गुजारिश की कि प्रधान पहली बार सदन के सदस्य बने हैं और उन्हें सदन के नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कानून की अनदेखी कोई बहाना नहीं है। उन्होंने रियायत देते हुए कहा कि प्रधान को सदन से बाहर किए जाने की कार्रवाई सिर्फ एक दिन के लिए लागू रहेगी।
सपा सदस्यों द्वारा बहुत मान-मनौव्वल करने पर महाना ने प्रधान को मंगलवार अपराह्न एक बजे के बाद से सदन की कार्यवाही में शामिल होने की इजाजत दे दी।
