सम्बंधित जानकारी
- चुनाव जीतने के बाद भी हनुमान बेनीवाल भाजपा से नाराज, वसुंधरा पर लगाया गंभीर आरोप
- श्री महावीर जी : दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जहां विराजे हैं श्री महावीर
- कमलेश तिवारी हत्याकांड, गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू बारी मैकडॉनल्ड आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख कोच बने
- कश्मीर में आतंकवादियों ने राजस्थान के ट्रक ड्राइवर की हत्या की
राजस्थान में अब निजी वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स
जयपुर। राजस्थान में अब राज्य मार्ग (स्टेट हाइवे) पर निजी वाहनों को भी टोल टैक्स देना होना। पहले यहां केवल वाणिज्यिक वाहनों पर ही टोल टैक्स लगता था।
राज्य के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि राज्य में स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के बारे में अधिसूचना आज जारी की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अप्रैल में तत्कालीन भाजपा सरकार ने राज्य मार्ग पर निजी वाहनों से टोल टैक्स माफ करने का निर्णय किया था। वाणिज्यिक वाहनों पर टोल टैक्स वसूला जा रहा था।
परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पूर्व सरकार ने टोल टैक्स माफी का निर्णय विधानसभा चुनावों के कारण लिया था। सडकें की हालत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
